घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए अंदर से प्रेरणा नहीं मिल रही थी: संन्यास पर शिखर धवन
भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज़ शिखर धवन ने बुधवार को एक इंटरव्यू में अपने संन्यास और घरेलू क्रिकेट को लेकर बात की। उन्होंने कहा, "मैं घरेलू क्रिकेट नहीं खेलना चाहता था जो मैंने 18 या 19 साल की उम्र में खेलना शुरू कर दिया था। मेरे अंदर क्रिकेट के इस प्रारूप को खेलने के लिए प्रेरणा नहीं बची थी।"