घरेलू विवाद के बाद छत्तीसगढ़ में पोते ने दादी को क्रिकेट बैट से बेरहमी से पीटा
छत्तीसगढ़ के रायपुर में अपनी दादी को पीटते एक शख्स का वीडियो सामने आया है। वीडियो में पोता क्रिकेट बैट से बुज़ुर्ग महिला को पीटता दिख रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, शख्स की मां और दादी के बीच विवाद हुआ था जिसके बाद शख्स ने ऐसा किया था। पुलिस की पेट्रोलिंग टीम के पहुंचने पर मामला शांत हुआ।