रिटायरमेंट से पहले अपने देश में वर्ल्ड कप खेलना सौभाग्य की बात: सिकंदर रज़ा
ज़िम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रज़ा ने 2027 आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप को अपने करियर का शानदार समापन बताया है। उन्होंने कहा कि रिटायरमेंट से पहले घरेलू मैदान पर वर्ल्ड कप खेलना सचमुच आशीर्वाद है। गौरतलब है कि टूर्नामेंट 24 साल बाद अफ्रीका लौट रहा है जिसकी मेज़बानी ज़िम्बाब्वे, दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया मिलकर करेंगे।