घरेलू शेयर मार्केट की आज कैसी रहेगी चाल और क्या कह रहे हैं ग्लोबल संकेत?
भारतीय शेयर बाज़ार के लिए सोमवार सुस्ती भरा हो सकता है। सेंसेक्स और निफ्टी 50 के बिना किसी खास उछाल/गिरावट के खुलने के आसार हैं। ऐसी संभावना इसलिए जताई जा रही है क्योंकि एशियाई बाज़ार पहले से नीचे चल रहे हैं और अमेरिकी शेयरों के फ्यूचर्स भी गिरे हुए हैं। भारतीय बाज़ार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था।