घर लौटा ₹50,000 के इनाम वाला तोता, वीडियो कॉल पर हुई 'माऊ' की पहचान
आगरा (यूपी) में लापता हुआ पालतू तोता 'माऊ' वापस घर लौट आया है। तोते के मालिक ने उसकी खोज करने वाले को ₹50000 इनाम देने की घोषणा की थी और कई जगह पोस्टर लगवा दिए थे। मालिक के अनुसार, वीडियो कॉल पर एक शख्स से उन्होंने अपने तोते की पहचान की और उसे पैसे देकर 'माऊ' को वापस लाए।