घर से नहीं निकलने दूंगा: कांग्रेस MLA के बयान 'बाबाओं ने देश का भट्ठा बैठाया है' पर बालकनाथ
राजस्थान में बीजेपी विधायक बाबा बालकनाथ ने कांग्रेस विधायक श्रवण कुमार के बयान 'देश का सबसे ज़्यादा भट्ठा बाबाओं ने बैठाया है' पर प्रतिक्रिया दी है। बालकनाथ ने इसे संत समाज का अपमान बताया और कहा, "आपकी विधानसभा से लेकर आपके घर तक पूरे देश के संत समाज को इकट्ठा करना मेरा काम है...आपको घर से बाहर नहीं निकलने दूंगा।"