घर से भागी बेटी तो लवर के कज़न पर परिजन ने बरसाए घूंसे-ईंट, जांघ में घोंपा चाकू
एक लड़की के घर छोड़कर प्रेमी के साथ भागने के बाद उसके परिवार ने दिल्ली के त्रिलोकपुरी में प्रेमी के कज़न को पीटा जिसका वीडियो सामने आया है। परिवार को शक है कि लड़की भगाने में पीड़ित शामिल था। पीड़ित को लाठी-घूंसों से पीटा गया, पैर पर ईंट मारी गई और उसकी जांघ पर चाकू घोंप दिया गया।