घर से भागकर गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ने की शादी, 10 माह बाद उत्तराखंड में एक साथ दी जान
देहरादून (उत्तराखंड) में छत्तीसगढ़ निवासी 28-वर्षीय शख्स और उसकी 26-वर्षीय पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पति-पत्नी के शव मज़दूर आवास के पाइप पर फंदे के सहारे लटके मिले। जान देने का कारण दोनों के बीच शनिवार रात हुआ विवाद बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, दोनों ने 10 महीने पहले घर से भागकर शादी की थी।