घर से भागने के बाद वापस आई 14 वर्षीय लड़की ने पंजाब में दिया बच्चे को जन्म
फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) के एक अस्पताल में 14-वर्षीय लड़की ने प्रीमैच्योर बच्चे को जन्म दिया है। लड़की की मां ने बताया कि उनकी बेटी एक लड़के संग भाग गई थी और गर्भवती होने के बाद घर लौट आई थी। ज़िला बाल कल्याण अधिकारी हरभजन सिंह मेहमी ने कहा कि संबंधित लड़के के खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट के तहत कार्रवाई होगी।