घर से भागी 11-वर्षीय लड़की का रेप करने को लेकर महाराष्ट्र में 34-वर्षीय शख्स गिरफ्तार
वसई (महाराष्ट्र) में माता-पिता से झगड़े के बाद 14 मई को घर से भागी 11-वर्षीय लड़की के रेप के आरोप में 34-वर्षीय शख्स गिरफ्तार किया गया है। लड़की मुंबई की लोकल ट्रेन में सवार हुई थी लेकिन अपनी गलती का अहसास होने पर वह दादर रेलवे स्टेशन से वापस लौटी। बकौल पीड़िता, आरोपी उसे वसई रेलवे स्टेशन पर मिला था।