घरवालों की सताए याद तो इन चीज़ों पर करें फोकस, दूर हो जाएगी होम सिकनेस
कुछ लोग ज़्यादा इमोशनल होते हैं व घर से दूर रहने पर खुद को अकेला महसूस करते हैं और ऐसे लोगों को घर और घरवालों की याद बहुत सताती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कॉलेज/ऑफिस में लोगों से दोस्ती करने से, अपनी हॉबी पर फोकस करने से और लोगों की मदद करने से होम सिकनेस से निजात मिल सकती है।