घरेलू सहायिका का शोषण करने वाली गुरुग्राम की महिला के बाद उसके पति को भी नौकरी से निकाला गया
गुरुग्राम में 14-वर्षीय घरेलू सहायिका को गर्म चिमटे से जलाने, भूखा रखने और उसका यौन शोषण करने के आरोपी मनीष खट्टर को एक बीमा कंपनी ने नौकरी से निकाल दिया है। कंपनी ने कहा, "(हम) हर समय...नैतिक आचरण बनाए रखने में विश्वास करते हैं।" इससे पहले उसकी पत्नी कमलजीत कौर को पीआर व कम्युनिकेशंस कंपनी ने नौकरी से निकाला था।