घरेलू हिंसा के मामले में बेल नामंज़ूर होने के बाद अदालत में बेहोश हो गए माइकल स्लेटर

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर माइकल स्लेटर मंगलवार को घरेलू हिंसा के मामले में बेल नामंज़ूर होने के बाद अदालत में बेहोश हो गए। स्लेटर पर गैरकानूनी तरीके से पीछा करने, दम घोंटने, चोट पहुंचाने और रात को किसी के घर में घुसने समेत कुल 19 अपराधों के आरोप लगे हैं। कोर्ट में स्लेटर को अब 31 मई को पेश होना है।

Load More