घुंंघराले बालों के कारण स्कूल में बुली व कई ऑडिशन में रिजेक्ट किया गया: सिद्धांत चतुर्वेदी
अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने एक इंटरव्यू में बताया है कि घुंघराले बालों के कारण उन्हें स्कूल में बुली किया जाता था। सिद्धांत ने कहा, "घुंघराले बालों के चलते कई बार ऑडिशन में भी रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था। (फिल्म इंडस्ट्री में) ऐसी धारणा बनी हुई थी कि घुंघराले बालों वाले हीरो रोल में उपयुक्त नहीं होते हैं।"