घुटने की चोट के कारण इस बार एशियन गेम्स में हिस्सा नहीं लेंगी विनेश फोगाट
पहलवान विनेश फोगाट ट्रेनिंग के दौरान घुटने में लगी चोट के कारण इस बार एशियन गेम्स में हिस्सा नहीं ले पाएंगी। उन्होंने मंगलवार को बताया, "13 अगस्त को मेरे बाएं घुटने में चोट लगी थी। जांच के बाद डॉक्टर ने कहा कि सर्जरी ही ठीक होने का एकमात्र विकल्प है।" बकौल विनेश, 17 अगस्त को मुंबई में उनकी सर्जरी होगी।