घुटने की सर्जरी की खबरों के बीच मुंबई में हाथ में भगवद गीता पकड़े दिखे धोनी
मुंबई में सीएसके के कप्तान एम.एस. धोनी हाथ में भगवद गीता पकड़े दिखे जिसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। दरअसल, धोनी अपने चोटिल घुटने के इलाज के लिए कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में डॉ. दिनशॉ पारदीवाला से परामर्श करने के लिए मुंबई पहुंचे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, धोनी की आज सर्जरी हो सकती है।