घुटने से साथी खिलाड़ी को गलती से घायल करने के बाद रोने लगे सऊदी के गोलकीपर
फीफा विश्व कप-2022 में अर्जेंटीना के खिलाफ मैच में सऊदी अरब के गोलकीपर मोहम्मद अलॉइस गलती से अपने साथी खिलाड़ी यासिर अलशहरानी को घुटने से घायल करने के बाद रोने लगे। चेहरे पर घुटना लगने पर अलशहरानी गिर पड़े और उनका सिर ज़मीन से टकरा गया था। मैच कुछ देर के लिए रुका और उन्हें स्ट्रेचर पर ले जाया गया।