घूस लेते मुंबई में पकड़ाया एफएसएसएआई का अधिकारी, तत्काल प्रभाव से किया गया निलंबित
मुंबई (महाराष्ट्र) में खाद्य संरक्षा व मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) का एक असिस्टेंट डायरेक्टर करीब ₹1.20 लाख घूस लेते हुए पकड़ा गया है। सीबीआई ने असिस्टेंट डायरेक्टर समेत 4 लोगों को रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार किया। एफएसएसएआई ने असिस्टेंट डायरेक्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोपी के घर और दफ्तर की भी तलाशी ली गई।