घोसी में उप-चुनाव के प्रचार के लिए गए बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर फेंकी गई स्याही
घोसी (यूपी) विधानसभा सीट पर होने वाले उप-चुनाव के लिए रविवार को प्रचार करने गए बीजेपी प्रत्याशी व पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान पर एक शख्स ने स्याही फेंकी जिसका वीडियो सामने आया है। इस दौरान स्याही उनकी आंख में चली गई और उनके कपड़े भी खराब हो गए। उन्होंने कहा कि सपा ने अपने गुंडों से स्याही फेंकवाई है।