घोसी विधानसभा सीट से उप-चुनाव के लिए पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान को बीजेपी ने दिया टिकट
उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर 5 सितंबर को होने वाले उप-चुनाव के लिए बीजेपी ने पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। जुलाई में सपा छोड़कर बीजेपी जॉइन करने वाले दारा सिंह चौहान के विधायकी से इस्तीफा देने के बाद यह सीट खाली हुई थी। उन्होंने 2022 में बीजेपी छोड़कर सपा जॉइन की थी।