घोड़ों की रेस में ₹250 लगाकर न्यूज़ीलैंड के बेघर शख्स ने जीते ₹52 लाख
घोड़ों की रेस में न्यूज़ीलैंड के एक बेघर शख्स ने 5 न्यूज़ीलैंड डॉलर (करीब ₹250 रुपए) का दांव लगाकर 106,000 न्यूज़ीलैंड डॉलर (₹52 लाख) जीते हैं। शख्स ने रकम जीतने पर कहा, "मुझे यकीन ही नहीं हुआ, मैंने मन में सोचा, 'ज़रूर कुछ गड़बड़ हुई है'।" एक रिपोर्ट के मुताबिक, वह कई महीनों से कार गैराज में रह रहा है।