चौंक गया था जब पिता ने कहा कि वह 'कहो ना प्यार है' मेरे साथ बना रहे हैं: ऋतिक रोशन
अभिनेता ऋतिक रोशन ने बताया है कि जब उनके पिता व फिल्ममेकर राकेश रोशन ने उन्हें कहा कि वह उनके साथ 'कहो ना प्यार है' बनाएंगे तो वह चौंक गए थे। उन्होंने कहा, "मुझे लगा कि...यह शाहरुख-सलमान जैसे सितारों के लिए लिखी जा रही है...मैंने कहा...इनमें से कोई इसके लिए ठीक नहीं रहेगा। पहले उन्हें यह सब करते देखा है।"