10 महीने बाद पहली बार ₹2 लाख से नीचे लुढ़की चांदी, सोना भी हुआ सस्ता
ऑल इंडिया सर्राफा असोसिएशन के मुताबिक, दिल्ली में मंगलवार को चांदी की कीमत ₹4,000 गिरकर ₹1.98 लाख/किलोग्राम पर आ गई जो 10 महीने से ज़्यादा समय का निचला स्तर है। वहीं, 99.9% शुद्धता वाला सोना ₹500 सस्ता होकर ₹1,45,800/10 ग्राम रह गया। बकौल एक्सपर्ट्स, डॉलर में मज़बूती और वैश्विक बाज़ार में कमज़ोरी के चलते सोने-चांदी में और गिरावट संभव है।