मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर चांदी पहली बार ₹1.09 लाख प्रति किलोग्राम के नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गई है। एमसीएक्स पर चांदी की कीमतों में 2.4% की बढ़ोतरी देखी गई है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, चांदी की कीमतों में यह उछाल इज़रायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के चलते सुरक्षित निवेश विकल्पों की बढ़ती मांग के कारण आया है।