चांदी की कीमत लगभग दोगुनी होने के बावजूद निवेशकों को उससे सिर्फ 18% का मुनाफा क्यों हुआ?
DSP MF की 'नेत्रा' रिपोर्ट के अनुसार, 31 जुलाई को खत्म हुए एक साल के दौरान सिल्वर ने 98% रिटर्न दिया लेकिन इन्वेस्टर्स सिर्फ 18% प्रॉफिट ही कमा पाए। जुलाई के आखिर तक सिल्वर ETF में निवेशित 56% रकम नुकसान में थी। वहीं, सभी इन्वेस्टर्स ने पूरे साल सिल्वर में इन्वेस्टमेंट नहीं बनाए रखा इसलिए उनका रिटर्न कम रहा।