चांदीपुरा वायरस के 50 मामले आए सामने, 16 लोगों की हुई मौत: गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री
गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने बताया है कि राज्यभर में अब तक चांदीपुरा वायरस के 50 मामले सामने आए हैं और 16 लोगों की इस वायरस से मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया, "हिम्मतपुर में चांदीपुरा वायरस के 14 मामले सामने आए हैं जिनमें से 7 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"