चांद पर परमानेंट ठिकाना बनाने के लिए $20 बिलियन खर्च करेगी NASA
नासा ने चांद पर एक स्थाई बेस बनाने के लिए करीब $20 बिलियन खर्च करने की योजना की घोषणा की है। नासा के ऐडमिनिस्ट्रेटर जेरेड आइज़ैकमैन ने बताया, "अमेरिका अब चांद को कभी नहीं छोड़ेगा। अमेरिका दूसरी स्पेस रेस जीतेगा।" उन्होंने 2028 के अंत तक मंगल ग्रह पर न्यूक्लियर-पावर्ड स्पेसक्राफ्ट लॉन्च करने की योजना का भी खुलासा किया है।