20 जुलाई 1969 को अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग और बज़ ऐल्ड्रिन चांद पर उतरने वाले पहले इंसान बने थे। चांद पर वायुमंडल के न होने के बावजूद एक तस्वीर में वहां अमेरिकी झंडा लहराता हुआ देखा जा सकता है। दरअसल, इंजीनियरों ने झंडे को हॉरिज़ॉन्टल क्रॉसबार से जोड़ा था जिससे ऐसा प्रतीत हुआ कि झंडा हवा में लहर रहा है।