नासा के वैज्ञानिकों को चंद्रमा की सतह पर नया क्रेटर (गड्ढा) मिला है जो 222 मीटर चौड़ा है। 'मैकगेचिन' नामक यह क्रेटर 11 अप्रैल-22 मई 2024 में बना था जब कोई धूमकेतु (कॉमेट) या क्षुद्रग्रह (एस्टेरॉयड) चांद से टकराया होगा। बकौल नासा, आमतौर पर चंद्रमा पर इतनी बड़ी टक्कर 100 साल या उससे ज़्यादा समय में एक बार होती है।