चांद से लाई गई मिट्टी में चीनी वैज्ञानिकों को मिला पानी
चीन के वैज्ञानिकों को चांद से लाई गई मिट्टी के नमूने में पानी मिला है। वैज्ञानिकों ने 2020 में चैंगे-5 रोवर द्वारा चांद से पृथ्वी पर लाई गई मिट्टी की जांच की है। नमूने से पता चलता है कि चांद पर जिस जगह सूर्य की रोशनी होगी वहां हाइड्रेटेड सॉल्ट के रूप में पानी पाया जा सकता है।