चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास लेंगे अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ नसीब खान ने शुक्रवार को बताया कि अफगानिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नबी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास लेंगे। नसीब ने कहा, "कुछ महीने पहले नबी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की इच्छा बोर्ड से ज़ाहिर की थी और हम उनके फैसले का स्वागत करते हैं।"