चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए कमेंट्री पैनल की हुई घोषणा
आईसीसी ने मंगलवार को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए कमेंट्री पैनल की घोषणा कर दी। पैनल में नासिर हुसैन, इयन स्मिथ, इयन बिशप, रवि शास्त्री, ऐरन फिंच, मैथ्यू हेडन, रमीज़ राजा, मेल जोन्स, वसीम अकरम और सुनील गावस्कर शामिल हैं। इसके अलावा हर्षा भोगले, दिनेश कार्तिक और शॉन पोलक को भी पैनल में शामिल किया गया है।