चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम में किन खिलाड़ियों को मिल सकती है जगह?
इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, 19 फरवरी से शुरू हो रही चैंपियंस ट्रॉफी-2025 के लिए भारतीय टीम में रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर शीर्ष क्रम के लिए चार विकल्प हैं। केएल राहुल के विकेटकीपर के तौर पर बने रहने की संभावना है। मोहम्मद शमी टीम में लौट सकते हैं और यशस्वी जायसवाल बैकअप ओपनर हो सकते हैं।