चैंपियंस ट्रॉफी के अपने पहले मैच में किन खिलाड़ियों ने लगाया है शतक?
भारतीय खिलाड़ी शुभमन गिल गुरुवार को चैंपियंस ट्रॉफी के अपने पहले मैच में शतक लगाने वाले 12वें खिलाड़ी बन गए। वहीं, यह उपलब्धि हासिल करने वाले अन्य खिलाड़ियों में सचिन तेंदुलकर, अविष्का गुणवर्धने, तमीम इकबाल, टॉम लैथम, शिखर धवन, मोहम्मद कैफ, विल यंग, सईद अनवर, उपुल थरंगा, ऐलिस्टर कैंपबेल और तौहीद ह्रदय शामिल हैं।