चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में भारतीय टीम का सेमीफाइनल मैचों में कैसा रहा प्रदर्शन?
भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में 6वीं बार सेमीफाइनल में पहुंच गई है। इससे पहले भारतीय टीम 1998, 2000, 2002, 2013, 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची थी। इन मुकाबलों में भारत को 4 में जीत और एक सेमीफाइनल मुकाबले में हार मिली थी।