चैंपियंस ट्रॉफी की मेज़बानी के बाद ICC की वार्षिक तिमाही बैठक में शामिल नहीं हुए PCB चीफ
पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी निजी काम के चलते हरारे (ज़िम्बाब्वे) में आयोजित आईसीसी की वार्षिक तिमाही बैठक में शामिल नहीं हुए। नकवी की जगह पीसीबी के सीईओ सुमेर अहमद बैठक में शामिल हुए। गौरतलब है, दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल के पुरस्कार वितरण समारोह में मंच पर मेज़बान पाकिस्तान बोर्ड की ओर से कोई अधिकारी मौजूद नहीं था।