चैंपियंस ट्रॉफी के शेड्यूल को अंतिम रूप देने के लिए 29 नवंबर को बैठक करेगा ICC

वर्ष 2025 में पाकिस्तान में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के शेड्यूल को अंतिम रूप देने को लेकर आईसीसी 29 नवंबर को वर्चुअल बैठक करेगा। दरअसल, शेड्यूल में देरी का कारण भारत द्वारा तनावपूर्ण संबंधों को देखते हुए पाकिस्तान में खेलने से इनकार करना है। गौरतलब है, भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हाइब्रिड मॉडल से करवाने की मांग रखी है।

Load More