चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में किससे हो सकती है भारत की भिड़ंत? जानें पूरा समीकरण
भारत चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में पहुंच चुका है और वह 4 मार्च को दुबई में पहला सेमीफाइनल खेलेगा। भारत ग्रुप-ए में अगर टॉप करेगा तो वह ग्रुप-बी में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से सेमीफाइनल खेलेगा। ग्रुप-बी में फिलहाल दक्षिण अफ्रीका पहले जबकि ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर है और इंग्लैंड भी सेमीफाइनल की रेस में बरकरार है।