चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद रोहित शर्मा ने इस खिलाड़ी को बताया 'साइलेंट हीरो'

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल जीतने के बाद श्रेयस अय्यर को टीम का 'साइलेंट हीरो' बताया है। उन्होंने कहा, "वह हमारे लिए मिडल ऑर्डर में बहुत महत्वपूर्ण थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्होंने सभी बल्लेबाज़ों के साथ साझेदारी की।" गौरतलब है, अय्यर टूर्नामेंट के दूसरे सबसे ज़्यादा रन (241) बनाने वाले खिलाड़ी रहे हैं।

Load More