चैंपियंस ट्रॉफी में अफगानिस्तान का बहिष्कार नहीं करेगा ECB
इंग्लैंड ऐंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिचर्ड गोल्ड ने ब्रिटिश राजनेताओं के एक समूह द्वारा चैंपियंस ट्रॉफी में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने की मांग को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि आईसीसी के टूर्नामेंट्स में अफगानिस्तान की भागीदारी का फैसला पूरी गवर्निंग बॉडी का होता है न कि किसी एक सदस्य देश का।