CT में किस टीम को मिली कितनी पुरस्कार राशि और कितनी प्राइज़ मनी घर लाएगा भारत?
चैंपियंस ट्रॉफी के विजेता भारत को $2,467,000 (₹21.5 करोड़) की पुरस्कार राशि मिली जिसमें ग्रुप स्टेज के तीनों मैच जीतने के लिए $102,000 और टूर्नामेंट जीतने के लिए $2,240,000 शामिल हैं। उप-विजेता न्यूज़ीलैंड को $1.313 मिलियन और सेमीफाइनल में हारने वाली टीमें दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया को क्रमशः $770,000 और $753,000 मिले। मेज़बान पाकिस्तान को $282,000 की पुरस्कार राशि मिली।