चैंपियंस ट्रॉफी में जीत का खाता खोले बिना खत्म हुआ मेज़बान पाकिस्तान का अभियान
चैंपियंस ट्रॉफी-2025 में बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान का आखिरी ग्रुप मैच बारिश के कारण एक भी गेंद डाले बिना रद्द हो गया है। इसके साथ ही जीत का खाता खोले बिना ही मेज़बान पाकिस्तान का टूर्नामेंट में अभियान खत्म हो गया। पाकिस्तान अपने दोनों मैच न्यूज़ीलैंड और भारत से हार गया था और उसने घर पर सिर्फ एक मैच खेला।