चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय फैंस के लिए हम टिकट का खास कोटा रखेंगे: PCB चीफ मोहसिन नकवी
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने कहा है कि चैंपियंस ट्रॉफी-2025 में भारतीय फैंस के लिए टिकटों का स्पेशल कोटा रखा जाएगा। उन्होंने कहा, "हम भारतीय प्रशंसकों के लिए टिकटों का विशेष कोटा रखेंगे और वीज़ा जारी करने की नीति को तेज़ करने का प्रयास करेंगे।" उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि टीम इंडिया यहां आना कैंसल करेगी।"