चैंपियंस ट्रॉफी में शतक बनाने वाले न्यूज़ीलैंड के सबसे युवा बल्लेबाज़ बने रचिन रवींद्र
चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश के खिलाफ शतक बनाने के साथ ही न्यूज़ीलैंड के ऑल-राउंडर रचिन रवींद्र चैंपियंस ट्रॉफी में शतक बनाने वाले न्यूज़ीलैंड के सबसे युवा बल्लेबाज़ (25 साल 98 दिन) बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड केन विलियमसन के नाम था जिन्होंने 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 26 साल 298 दिन में शतक बनाया था।