चैंपियंस ट्रॉफी में हाइब्रिड मॉडल अपना सकता है पाक, भारत के UAE में खेलने की संभावना: खबर
रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के कार्यक्रम में बदलाव करने और हाइब्रिड मॉडल का पालन करने के लिए तैयार है। बकौल रिपोर्ट, भारत के मैच हाइब्रिड मॉडल के अनुसार संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में हो सकते हैं। गौरतलब है कि पाकिस्तान ने आखिरी बार 2023 में एशिया कप की मेज़बानी की थी।