चैंपियंस ट्रॉफी विजेता भारतीय टीम के लिए ICC से कितनी ज़्यादा है BCCI की इनामी राशि?
बीसीसीआई ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया की जीत के बाद खिलाड़ियों, कोचिंग व सपोर्ट स्टाफ और चयनकर्ताओं के लिए ₹58 करोड़ के पुरस्कार की घोषणा की है। गौरतलब है, क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था आईसीसी ने इस बार चैंपियन बनी भारतीय टीम को $2.24 मिलियन (करीब ₹19 करोड़) दिए हैं। एक X यूज़र ने लिखा, "टीम इसकी हकदार है।"