चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर कैमरन ग्रीन ने गर्लफ्रेंड से की सगाई
चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर कैमरन ग्रीन ने अपनी गर्लफ्रेंड एमिली से सगाई कर ली है। कैमरन ने इंस्टाग्राम पर एमिली के साथ तस्वीरें शेयर कीं जिनमें वह अपनी रिंग दिखती नज़र आईं। वहीं, तस्वीर शेयर कर कैमरन ने लिखा, "इस लड़की से हमेशा प्यार करूंगा।" एमिली के इंस्टाग्राम बायो के अनुसार, वह पीएचडी की छात्रा और डाइटीशियन हैं।