चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पाक में 3 स्टेडियम के नवीनीकरण पर PCB खर्च करेगी ₹3.8 अरब
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने 2025 में होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले लाहौर, कराची और रावलपिंडी के स्टेडियमों के नवीनीकरण के लिए ₹3.8 अरब आवंटित किए हैं। पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने कहा, "ये तीनों स्टेडियम मेगा इवेंट के आयोजन के लिए समय से पहले तैयार हो जाएंगे।" सबसे ज़्यादा खर्च लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम पर किया जाएगा।