चाइनीज मांझे से कट गई यूपी के राज्यमंत्री के भतीजे की गर्दन, हालत गंभीर
बरेली (उत्तर प्रदेश) में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे से प्रदेश के राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के 15 वर्षीय भतीजे आदित्य वीर सिंह की गर्दन पर गहरे ज़ख्म हो गए हैं। आदित्य स्कूटर से स्टेडियम जा रहे थे और इसी दौरान वह मांझे की चपेट में आकर सड़क पर गिर गए। अस्पताल में भर्ती आदित्य की हालत नाज़ुक बताई जा रही है।