चाकू अगर थोड़ा और अंदर जाता तो सैफ लकवाग्रस्त हो सकते थे: लीलावती अस्पताल के डॉक्टर
मुंबई के लीलावती अस्पताल में अभिनेता सैफ अली खान का इलाज करने वाले डॉ. नितिन डांगे ने कहा है कि सैफ की रीढ़ की हड्डी में 2.5 इंच का चाकू का टुकड़ा घुसा मिला जिसे सर्जरी कर हटा दिया गया है। उन्होंने आगे कहा, "चाकू अगर थोड़ा और अंदर जाता तो सैफ अली खान लकवाग्रस्त हो सकते थे।"